संतकबीरनगर/ कुरेश अहमद सिद्दीकी: समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 10 जनवरी 2021 दिन रविवार को समय सुबह 10:00 बजे से जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष श्री गौहर अली खां के अध्यक्षता में की जाएगी। इस अवसर पर जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी गण,सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गण, विधानसभा अध्यक्ष गण, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गण, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि समय से उपस्थित होने का कष्ट करें। गौहर अली खां जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जनपद संत कबीर नगर
