संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संत कबीर नगर खलीलाबाद ब्लाक के अंतर्गत ग्राम भुजैनी में बाबा रामदास 65 वर्ष की कोविड जाँच जिला की आर आर टी टीम स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी।
टीम में शामिल नवनीत मणि त्रिपाठी, एल टी मनोज श्रीवास्तव, एल टी एवं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में जांच की गयी जो निगेटिव मिली।
वहीं जिला के विकास भवन कार्यालय में भी 19 विभागीय लोगों की जाँच की गयी जिसमें कोई भी कोविड मरीज नहीं मिला।
वहीं खलीलाबाद शहर के मेहदावल बाईपास पर 234 लोगों की जाँच जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी जिसमें कोई भी पाजटिव मरीज नहीं पाया गया।
डाक्टर मुबारक अली ने वैश्विक महामारी करोना की जिला में तेजी से घटती संख्या पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह जिला में करोना योद्धाओं द्वारा तेजी से जांच का परिणाम है।
जिस तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके उसी तरह लोगों को सावधानी भी बरतने की जरूरत है।

