इटावा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15- 15 हजार रुपए के इनामी 02 अभियुक्तों को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाछित 15- 15 हजार रूपये के इनामी 02 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22/23.12.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर वाछिंत अपराधियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस महेवा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों चैकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना बकेवर से गैगस्टर एक्ट में वांछित एवं 15- 15 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त, जिनके पास अवैध असलहा प्रतीत होता है औरैया हाइवे पर बहेडा पुल के नीचे कहीं जाने की फिराक में है । मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बहेडा पुल के नीचे पहुची तो मुखबिर द्वारा अभियुक्त की ओर इशारा कर बताया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अभियुक्तों की घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0स0 643/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोलू एवं मु0अ0सं0 644/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम कल्लू कुरैशी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- गोलू उर्फ आशू बाथम पुत्र पंछीलाल बाथम निवासी ग्राम इकरी थाना लवेदी जनपद इटावा ।
- कल्लू कुरैशी पुत्र बल्लू उर्फ बली मौहम्मद कुरैशी निवासी इस्लाम नगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
आपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 354/20 धारा 3/5/8 गौ0व0 अधि0 व 429 भादवि थाना बकेवर इटावा
- मु0अ0सं0 523/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा
- मु0अ0सं0 593/19 धारा 3/5/8 गौ0व0 अधि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया
बरामदगी– - 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 01 अवैध चाकू