महिला थाना इन्चार्ज शालिनी सिंह ने खलीलाबाद शहर में अपनी टीम के साथ किया पैदल मार्च
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
तेज तर्रार महिला थाना इन्चार्ज शालिनी सिंह ने खलीलाबाद शहर के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर अपनी टीम के साथ पैदल मार्च करते हुए आने जाने वाले नौजवान लड़कों से शहर में फालतू घूमने की वजह पूछ कर अच्छाई और पढ़ने लिखने का सलाह दे कर घर जाने को कहा।

वहीं महिला थाना इन्चार्ज ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी रास्ते से हटकर खड़ा करने का मशवरा देते हुए पटरी दुकानदारों से भी पूछताछ करते हुए कहा राहगीरों के आने जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आप लोग दुकान लगायें।

अक्सर शहर में शालिनी मैडम का पैदल मार्च होते रहता है
जिससे लोगों को काफी सहयोग मिलता है रास्ते के अतिक्रमण से मुक्ती मिलने से लोग मैडम का आभार भी व्यक्त करते हैं।