संतकबीरनगर
यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म के विरुद्ध चलाया गया अभियान

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में आज दिनांक 20.12.2020 को प्रभारी यातायात संतोष मिश्र के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया । अभियान के अन्तर्गत मेहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म को उतरवाया गया व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में वाहन स्वामियों को वाहन पर काली फिल्म ना लगाने की कड़ी चेतावनी दी गयी ।