बहुचर्चित होर्डिंग चोरी मामले में 10 के खिलाफ केस दर्ज
संतकबीरनगर- केके मिश्रा :-वीडियो फुटेज के आधार परशहर कोतवाली क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी के
निकट लगे होर्डिंग्स चोरी के मामले में पुलिस ने 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।आपको बता दें कि होर्डिंग चोरी की घटना बीते 07 दिसम्बर की है जिसके सम्बन्ध में पीड़ित आलोक पांडेय निवासी ग्राम ससहा थाना महुली की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। विदित हो कि आलोक पांडेय आलोक एडीवर्ड् के प्रोपराइटर है जिनके द्वारा नवीन सब्जी मंडी के सामने और उसके पश्चिम 200 मीटर की दूरी पर स्थित गौरापार मोड़ पर होर्डिंग लगवाई गयी थी जिसकी कीमत 75 हजार रु0 हैं को बीते 07 दिसम्बर को 10 अज्ञात चोरों के द्वारा पिकप और बुलेरो गाड़ी से आकर चोरी से उखाड़ लिया गया था जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए पीड़ित आलोक पांडेय ने कार्यवाही की मांग की थी जिसपर पुलिस ने जब कोई कार्यवाही नही किया तब पीड़ित आलोक पांडेय ने इसकी शिकायत एसपी डॉ कौस्तुभ से की जिसके बाद एसपी के निर्देश पर 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल सभी सभी आरोपी वीडियो फुटेज के आधार परजल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।