संतकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी

प्रहरी ऐप के संबंध मे कार्यशाला का आयोजन
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में आज दिनांक 19.12.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन मे प्रहरी ऐप के माध्यम से बीट पुलिसिंग से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जनपद कोआर्डिनेटर सीसीटीएनएस सर्वेन्द्र सिंह द्वारा तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालनार्थ जनपद में प्रहरी ऐप लागू किये जाने के परिपेक्ष्य में प्रहरी ऐप से संबंधित आवश्यक जानकारी कार्यशाला मे उपस्थित उपनिरीक्षकगणों को दी गयी । प्रहरी ऐप का प्रयोग एच-एस सत्यापन, शस्त्र लाइसेंस धारकों के सत्यापन, बीट क्षेत्र की आवश्यक सूचना को उच्चाधिकारीगण के संज्ञान में लाने हेतु व यूपीकाप पोर्टल द्वारा प्राप्त सत्यापन अनुरोधों की जांच निर्धारित समयान्तर्गत में प्रहरी ऐप के द्वारा किये जाने हेतु बताया गया ।