पीआरवी 1490 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संतकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी
– पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत इवेन्ट संख्या 06979 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 09 मिनट में पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस प्रा0स्वा0के0 मलौली भेजा गया, तथा घटना के संबंध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –मु0 आ0 मनोज कुमार चौधरी, म0आ0 मीनू राजभर, हो0चा0 सुनील अग्रहरि ।