अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के साथ भाजपा सरकार का सौतेलापन – रुसतम खान

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
हर वर्ष 18 दिसम्बर को मनाये जाने वाले अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के सौतेलेपन के खिलाफ अल्पसंख्यक समाज में आक्रोश है।
उक्त बातें भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुसतम खान ने कहीं उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 तक जिला अधिकारी कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर वर्ष अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता था।
2018 के बाद से शासन की मंशा के अनुरूप जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वरा सरकारी मदरसों को एक पत्र जारी करके अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने का फरमान जारी कर दिया जाता है।
आगे श्री खान ने कहा कि जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन होने से अल्पसंख्यक समाज के लोग जिलाधिकारी सहित अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रख सकते थे जो लगातार 2018 से बंद कर दिया गया है।
जिससे अल्पसंख्यक कम्यूनिटी से सिख ईसाई और खास तौर से अकलियत की सबसे बड़ी कम्यूनिटी मुसलमानों में गम व गुस्सा है।