संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा की गयी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी

आज दिनांक 16.12.2020 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों के समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु गोष्ठी की गयी तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे मे पूछा गया, जिसमे व्यापारियों द्वारा मुख्य रुप से यातायात व्यवस्था व पार्किंग की समस्या के बारे मे अवगत कराया गया जिसके निदान हेतु महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया व महोदय द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वश्त किया गया तथा वर्तमान समय मे ठंड व कोहरे के दृष्टिगत अपने दुकानों के सामने लाइट लगाने व व्यापारियों को अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात की गयी । महोदय द्वारा बताया गया कि कैमरे हमारे 24 घंटे काम करते हैं जिससे गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकती है अपराध होने पर पुलिस के भी सहयक होते हैं यह एक ऐसा यंत्र है जो 24 घंटे कार्य करता है । अपराध के दृष्टिगत कैमरे रोड साइट की तरफ लगवाने हेतु सुझाव दिये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी-112 तथा स्थानीय पुलिस की गाड़ियां महत्वपूर्ण स्थानों / व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस पास 24 घण्टे भ्रमण करती रहती है, किसी भी प्रकार की आशंका होने पर अविलंब पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते कानूनी कार्यवाही की जा सके । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा व्यापारी बंधुओं को निरंतर सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस द्वारा उनसे लगातार संपर्क करने के लिए भी बताया गया ।
इस गोष्ठी मे अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान श्री त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री मनोज कुमार पांडेय, प्रभारी यातायात श्री संतोष मिश्रा उपस्थित रहे ।