संतकबीरनगर /
संतकबीरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त

दिनांक 16.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा वरि0उ0नि0 अवधेश कुमार पाण्डेय मय हमराही द्वारा मु0अ0सं0 382 / 2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्त नाम पता प्रेमप्रसाद उर्फ प्रेमकुमार पुत्र अनारसी निवासी नन्दापार थाना खजनी जनपद गोरखपुर को मेहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
प्रेमप्रसाद उर्फ प्रेमकुमार पुत्र अनारसी, उम्र 41 वर्ष, निवासी नन्दापार थाना खजनी जनपद गोरखपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
वरि0उ0नि0 अवधेश कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली खलीलाबाद मय हमराह उ0नि0 श्री चन्द्रप्रकाश सिंह, हे0का0 बलराम पासवान, का0 सर्वेन्द्र गुप्ता, का0 उदयभान यादव ।