किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे सपाइयों को धरना स्थल से ही शासन प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफतार : गौहर अली खान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
धरना दे रहे सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पुलिस प्रशासन एवं किसानों पर जबर्दस्ती लाये गये किसान विरोधी बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में जम कर नारेबाजी की।


प्रखर वक्ता एवं जिला सचिव सपा सैय्यद फिरोज अशरफ को दुधारा पुलिस ने धरने में नहीं जाने देकर उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में तहसील गेट खलीलाबाद के बगल में शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए किसान विरोधी बिल के खिलाफ धरने पर बैठे सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को शासन प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने धरना स्थल से ही जबर्दस्ती गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन भेज दिया।
पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह किसान विरोधी हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल के खिलाफ पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं।
उन्हीं के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन एवं किसान पद यात्रा के माध्यम से किसानों के साथ खड़ी है।
गिफतार हुए नेताओं में विशेष तौर से जिला अध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व विधायक अब्दुल, पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत पप्पू निशाद, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, वरिष्ठ नेता कोमल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, जिला उपाधय्क्ष मुहम्मद अहमद, पूर्व प्रत्याशी जय राम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, ब्लाक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय, नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर मुहम्मद खलील खान, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल पवन कुमार (पप्पू यादव) अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राम सुरेश चौरसिया, अध्यक्ष युजन सभा रामा यादव, जिला अध्यक्ष यूथ बिर्गेड अजीम खान, राहुल यादव बादल।
एवं अन्य सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं को भी गिरफतार किया गया।