पत्रकार के. पी. सिंह के पिता के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पत्रकार, नेता व समाजसेवी, दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमहरिया खुर्द मे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष सिद्धार्थ नगर केपी सिंह बब्बू के पिताजी का बीते दिनों स्वर्गवास हो गया था ।जिनके ब्रह्मभोज में गुरुवार को भारी संख्या में पत्रकार नेता एवं समाजसेवी सम्मिलित हुए और उन्होंने पत्रकार के पिता स्वर्गीय राम राज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्य रूप से हाशिम रिजवी प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल उत्तर प्रदेश, भूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, अजीम रिजवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बजरंगी चौधरी जिला संगठन मंत्री, संदीप दुबे, मिथिलेश कुमार पांडे, मोनू दुबे, बांसी से अभय त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बांसी संरक्षक, सुनील मिश्रा, बजरंगी प्रसाद चौधरी, विजय यादव, सौरभ नेगी, विजयपाल चतुर्वेदी, अजीत मौर्य आदि लोग शामिल होकर पत्रकार के पिता स्वर्गीय रामदास सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।