नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* के निर्देशन में* थाना दुधारा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 388/2020 धारा 376/323 भादवि व ¾ पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त नाम पता शमशाद अहमद पुत्र अब्दुल शमद उर्फ फाकूर निवासी पिपरा गोविन्द थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.12.2020 को वादिनी की नाबालिग पुत्री को शौच से वापस आते समय रास्ते में पकड़कर दुष्कर्म कारित कर मारपीट किया गया था उक्त के क्रम में वादिनी द्वारा दिनांक 09.12.2020 को थाना दुधारा पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। महिला अपराध की गंभीरता को लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दुधारा श्री प्रकाश यादव मय हमराहगण द्वारा उक्त अभियुक्त को इस्लामाबाद तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*वारण्टी*
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा* 01 वारण्टी नाम पता सल्लू उर्फ अब्दुर रहमान पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।