खलीलाबाद शहर के विद्यालयों में लगातार चल रहा है कोविड जांच अभियान …
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद शहर में वैश्विक महामारी करोना के तहत हीरा लाल इन्टर कॉलेज एवं शिक्षा निकेतन इन्टर कॉलेज में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में कोविड 19 की जांच की गयी।
हीरा लाल इन्टर कॉलेज में 155 क्षात्र क्षात्राओं सहित विभागीय लोगों की जाँच की गयी जिसमें 01 करोना पाजटिव मरीज पाया गया।

वहीं शहर के शिक्षा निकेतन इन्टर कॉलेज में भी 183 क्षात्र क्षात्राओं सहित विभागीय लोगों की कोविड जाँच की गयी जिसमें 08 करोना पाजटिव मरीज मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया।
स्वास्थय विभाग द्वरा आनन फानन नगर पालिका परिषद को सूचित किया गया नगर पालिका परिषद ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे विद्यालय को सेनटाइज करवाया।

इस तरह कोविड की बढती संख्या पर चिंता जताते हुए डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार करोना पाजटिव मरीज मिलना कहीं ना कहीं शोसल डिस्टेन्सिग का पालन ना करने की लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने विद्यालयों के जिम्मेदारों से अपील करते हुए कहा कि क्षात्रों में दूरी और शोसल डिस्टेन्सिग का पालन विद्यालय परिसर में अति आवश्यक है।
लापरवाही से बीमारी का खतरा और बढ सकता है।