किसानों के समर्थन में लगातार चल रही जिले में समाजवादी पार्टी की किसान पद यात्रा – गौहर अली
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में आज दिनांक 10/12/2020/ को भी किसानों के समर्थन में किसान पद यात्रा निकाली गई।

जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिये गये निर्देनुसार किसान पद यात्रा चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगले आदेश तक सपा कार्यकर्ताओं द्बरा लगातार किसान पद यात्रा निकलती रहेगी ।
पद यात्रा चुरेब (बेलहवा) चौराहे से निकल कर मुस्तफाबाद विशुनपुरवा सिरसिहवां अमावां निमावां प्रदेशवा देवरिया लाल थुर्ंडा महदेव रजापुर सरैय्या कांटे हुते हुए चिंयुटना चौराहे पर समाप्त की गयी।
पद यात्रा में शामिल मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव जिला उपाधय्क्ष मुहम्मद अहमद कौशल चौधरी श्याम विश्वकर्मा जिला सचिव शैलेन्द्र यादव सैय्यद फिरोज अशरफ शेषनाथ यादव पूर्व प्रमुख रामाशीष व्यापार सभा अध्यक्ष महेश गुप्ता अध्यक्ष प्रबुद्घ प्रकोष्ठ चन्द्र भूषण पांडेय वकील अहमद अंसारी हनुमान कन्नौजिया इफ्तखार अहमद मजीबुल्लाह मंसूरी आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।