सवस्थय विभाग की टीम द्वारा लक्ष्य बना कर जिले में चल रहा है सघन कोविड जाँच अभियान….

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
वैश्विक महामारी करोना से जिला को मुक्ति दिलाने के लिए जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में प्रति दिन चल रहा है सघन कोविड जांच अभियान।
कोविड महामारी के तहत दिनांक 04/12/2020 को खलीलाबाद शहर के तितौवां चौराहा एवं लोगों के घरों में 200 लोगों की कोविड जाँच की गयी जिसमें 2 लोग करोना संक्रमण के मरीज पाये गये।
वहीं आज दिनांक 05/12/2020 को ब्लोमिंग बड्स विद्यालय सहित गोला बाजार में 356 लोगों की कोविड जाँच की गयी जिसमें 03 करोना पाजटिव मरीज पाये गये।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली द्वारा अपनी टीम के साथ लगातार प्रति दिन जाँच अभियान में लगे हुए उन्होने एक बार फिर लोगों से सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हम अपना काम जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे हैं ताकि लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाया जा सके।
शोसल डिस्टेन्सिग का पालन एवं लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए उन्होने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के अनुसार दो गज की दूरी मास्क है जरूरी एवं दोनों हाथों को बार बार साबुन से धोने की आदत लोगों को डाल लेनी चाहिए।
जांच अभियान में लगी टीम इस प्रकार है (एल टी) मनोज, राजिव (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या