जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के छुट्टा जानवरों को पहुँचाया जा रहा है गौशाला..

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिलाधिकारी संत कबीर नगर के सख्त निर्देश पर खलीलाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में छुट्टा घूम रहे जानवरों को मड़या स्तिथि गौशाला पहुँचाया जा रहा है।
जिसकी शहर में काफी सराहना हो रही हैैै।

शहर में छुट्टा घूम रहे जानवरों से बढती दुर्घटनाओं की संभावना को ध्यान में रखते है नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शहर में घूम रहे छुट्टा जानवरों को गौशाला पहुँचाया जाये।
ज्ञात हो कि अकसर जानवर मालिक दूध निकाल कर शहर में जानवरों को छुट्टा छोड़ दिया करते हैं जिससे शहर में काफी दुर्घटनायें और गंदगी होती थीं।
नगर पालिका कर्मींयों की कड़ी परिश्रम के बाद अभियान चलाकर जानवरों को गाड़ी में लाद कर गौशाला पहुँचाया जा रहा है।

नगर पालिका से जानकारी के अनुसार अब तक दर्जनों जानवर गौशाला पहुंचाये जा चुके हैं।
यदि जानवर मालिक जानवर वापस लाना चाहते हैं तो उनको जुर्माना देना पड़ेगा और पुनः छोड़ दिये जाने पर दंडित किया जा सकता है।