असरार अहमद सिद्दीकी ने (NET) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास करके जिले का नाम किया रौशन….

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत बजहरा निवासी असरार अहमद सिद्दीकी पुत्र मरहूम इमतियाज अहमद ने यूजीसी की हिन्दी साहित्य से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास कर के अपनी काबिलियत का सुबूत दिया है एवं NET की परीक्षा पास करके अपने जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।
जिससे उनके गाँव क्षेत्र जिला परिवार रिशतेदारों अजीजों दोस्तों साथियों में खुशी की लहर है।
ज्ञात हो कि असरार अहमद सिद्दीकी अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढाई की है वह शुरू से ही एक प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं।
उन्होंने लागातार कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।
श्री असरार अहमद सिद्दीकी की इस उपलब्धि से गाँव क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।
लगातार बधाईयों और मुबारकबाद का सिलसिला जारी है
खास तौर से ग्राम प्रधान बजहरा इरशाद अहमद, (सी डि पि ओ) एजाज अहमद, डाक्टर शाह आलम, डाक्टर अबूसाद एडवोकेट ताजुद्दीन, कमर आलम सिद्दीकी, मास्टर अतीक अहमद, डाक्टर नियाज अहमद वारसी,एवं अन्य दोस्तों रिशतेदारों क्षेत्रवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि पर बधाईयां एवं मुबारकबाद दी है।