AIMIM की मासिक बैठक हुई संपन्न..,

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
दिनांक 01/12/2020 दिन मंगलवार को होटल संलाइट में आल इन्डिया मजलिस ए इत्ताहादुल मुस्लेमीन की बैठक जिला अध्यक्ष मुहम्मद शफीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन मुख्य महासचिव वसीम खान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुहम्मद शफीक ने कहा कि एम आई एम आई एम पंचायत चुनाव में पूरे जिला में जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार खड़ा करने का इरादा कर रही है जिसके तहत प्रतेयाशियों की चैन प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है।
बैठक में शामिल अब्दुल अहद चित्तौड़ी ने कहा कि बिहार चुनाव में पांच विधान सभा सीटें जीतने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।
और हम पंचायत चुनाव 2022 का विधान सभा चुनाव का सेमिफाइनल समझ कर लड़ेंगे।
पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की लहर चल रही है बताते हुए जिला महासचिव मजहर अली ने कहा कि आगामी विधान चुनाव का नतीजा चौंकाने वाला होगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम इतनी सीटें जरूर जीतेंगे कि प्रदेश में सरकार बनाने की चाभी एम आई एम आई एम के हाथ में होगी।
बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई
मेराज खान विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद सहित महमूद आलम को खलीलाबाद ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया नियाज अहमद को बघौली ब्लाक अध्यक्ष सैय्यद अली को नगर पंचायत अध्यक्ष बखिरा तथा जुनैद अहमद को वार्ड नम्बर 12 का प्रभारी बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकार्णी सदस्य सुनील यादव, इरशाद आलम, महासचिव मुहम्मद अंसारी, जिला सचिव दिलबहार, राहुल सिंह, डाक्टर गुड्डू राव, संयुक्त जहीर बरकाती, सचिव अहमद खान, नसीम अंसारी,इरशाद आलम, महमूद अहमद, वकील चौधरी ‘अबूसाद, मुहम्मद कमर, अली अहमद, एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।