इटावा
थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेरपुर में 14 वर्षीय बालिका द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में
आज दिनांक 27-11-2020 को थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेरपुर में एक बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए के संबंध में थाना बकेवर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना बकेवर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचा गया तथा बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर परिवारिजनों से पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा बताया गया उक्त मृतक बालिका द्वारा घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। परिवारी जनों से आत्महत्या के संबंध में जानकारी की गई तो परिवारी जनों द्वारा बताया गया कि गांव के ही एक लड़के नितेश पुत्र प्रवीण कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष ग्राम शेरपुर के द्वारा बकरी चराते वक्त बालिका के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिस कारण बालिका द्वारा छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली गई है उक्त के संबंध में थाना बकेवर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।