शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 675 / 2020 धारा 366 / 376 भादवि व 2(5) एससी एसटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुनील पुत्र सुमिरन बरई निवासी निहैला थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.11.2020 को वादी की पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 14.11.2020 को थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 17.11.2020 को धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*दुधारा पुलिस द्वारा 03 वारण्टी गिरफ्तार*
*थाना दुधारा पुलिस द्वारा* 03 वारण्टी नाम पता 1- हामिद हुसैन पुत्र जमीर अहमद निवासी कोहरियावां 2- महेश पुत्र बनवारी 3- उदय राज पुत्र रामआसरे निवासीगण छपिया आनन्दराज थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।