हमीदिया हास्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन हुई फ्री जांच
और दी गयीं फ्री दवाइयां…

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
उदघाटन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महा सचिव देवेन्दर सिंह ने किया।
खलीलाबाद स्तिथि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर हमीदिया हास्पिटल का भव्य उदघाटन हुआ जहाँ मरीजों एवं आम लोगों फ्री जांच हुई एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गयी।
हास्पिटल के मैनेजर महमूद खान ने हास्पिटल की विशेषता को बताते हुए कहा कि खलीलाबाद शहर में इस तरह का पहला हास्पिटल है जहां विशेष कर दिल से संबंधित मरीजों के लिए अनुभवी डाक्टरों की टीम है।
इसके अलावा अन्य बीमारियों का भी अनुभवी डाक्टरों द्वारा इलाज की विशेष व्यवस्था है।
श्री खान ने आगे कहा कि गरीब और आसहाय मरीजों को विशेष व्यवस्था दी जायेगी।
उदघाटन समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुये विशेष कर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हकीकुल्लाह, शाह सपा के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, सपा के वरिष्ठ नेता कोमल यादव, मुहम्मद शोयेब, पप्पू क्षापड़िया, सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधान आटा कलां अखलाक अहमद, महेश गुप्ता, श्याम जी विश्वकर्मा, अजीम खान, सुनील पांडे, मोबीन खान, फैजी खान, नीरज सिंह, एवं जिला के अन्य लोग शामिल हुये।