जेब कटुआ स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार से सवाल :
महमूद खान


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी महमूद खान ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार से जनहित में तीखा सवाल पूछा।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली विभाग ने जो स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली बिल बताने के लिए लगाये हैं उस पर प्रदेश की जनता सरकार से 30 प्रतिशत अधिक बिजुली बिल उसूली पर सवाल पूछ रही है।
आगे श्री खान ने का कि फ्री में लगाये गये स्मार्ट मीटर से जो 30 प्रतिशत बिजली बिल अधिक देना पड़ रहा है क्या यह मीटर जार्ज है?
उनका का कहना है कि प्रदेश में कमर तोड़ बिजली बिल आने से जनता में काफी रोष है।
कभी ऐसा भी होता है कि बिजली बिल इस्तेमाल करने के हिसाब से बहुत ज्यादा आती है।
जिस से उपभोक्ताओं को बार बार बिजली विभाग के आफिसों के चक्कर काटना पड़ता है तब जा कर सुधार हो पाता है।
बहुत उपभोक्ता तो विभाग में बहुत ज्यादा पहुंच और पकड़ ना होने के कारण बिजली बिल ठीक नहीं करवा पाते और ना जमा ही कर पाते हैं जो लगातार उनके ऊपर बकाया के कर्ज का बोझ लद जाता है आखिर में मुकदमा तक की नौबत आ जाती है।
श्री खान ने आगे कहा कि वैसे तो पूरा प्रदेश इस सरकार में बे रोजगारी और भुखमरी की कगार पर है ऊपर से स्मार्ट मीटर लगवा कर सरकार और जनता की जेब काटने का काम कर रही है।
स्मार्ट मीटर का सर जार्ज इतना मंहगा है कि बीसों वर्ष जब तक मीटर लगा रहेगा तबतक उपभोक्ताओं को उसका सर जार्ज देना है इसी लिए तो फ्री लगाया गया है।
वैसे तो कांग्रेस पार्टी एवं मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने पर सरकार के ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं ।
मगर होगा क्या? क्या उपभोक्ताओं को उनका 30 प्रतिशत पैसा वापस होगा या आने वाली बिजली बिल में अर्जेस्ट किया जायेगा। यह तो समय ही बतायेग