इटावा

दिनांक 02.11.2020 को शस्त्र लाइसेन्स धारक अजय कुमार सिंह पुत्र हिम्मत सिहं निवासी ओम शान्ति कालोनी थाना फ्रेण्डस कालोनी द्वारा थाना फ्रेण्डस कालोनी पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 28.10.2020 से उसकी लाइसेन्सी रिवाल्वर चोरी हो गयी है । जिसका लाइसेन्स नम्बर F407287 है लाइसेन्स धारक द्वारा बताया गया कि मेरे परिवारीजनों द्वारा घर में तलाश करने पर रिवाल्वर नही मिली थी बाद दिनांक 03.11.2020 को स्वयं मेरे ( लाइसेन्स धारक ) द्वारा पुन: घर में तलाश करने पर रिवाल्वर अलमारी में पायी गयी ।
लाइसेन्स धारक पैरालाइसिस रोग से ग्रसित होने के कारण शस्त्र रखने में असमर्थ है जिस कारण थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया ।
सोशल मीडिया सेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
जनपद इटावा