इटावा
ट्रैक्टर लूट की फर्जी सूचना देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओसी इटावा व थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर लूट की फर्जी सूचना देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.11.2020 को भूपेन्द्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी बिरौनी कलां थाना फरह जनपद मथुरा द्वारा सूचना दी गयी कि 31.10.2020 को नोयडा से इटावा लाते समय नये न्यू होलेण्ड 3037 को आईटीआई पुल के पास 02 मोटरसाइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट कर ले जाने के संबंध मे सूचना दी गयी थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0स0 522/20 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त ट्रैक्टर लूट की घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु एसओजी इटावा व थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस से टीम गठित कर निर्देशित किया गया था । जिसके संबंध मे पुलिस टीम द्वारा इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश आये कि मुकदमा वादी द्वारा ही नये ट्रैक्टर को ले जाकर बेचने की योजना बनाकर फर्जी लूट की सूचना दी गयी थी । जिसे पुलिस टीम द्वारा डीपीएस स्कूल इटावा के पास से ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि वह जनपद नोयडा से इटावा नये ट्रैक्टरो को शोरुम पर लेकर आता है तथा दिनांक 31.10.2020 को भी नये ट्रैक्टर को लेकर इटावा आ रहा था । तभी ट्रेक्टर को अन्य जगह ले जाकर बेचने की योजना बनाकर मेरे द्वारा फर्जी लूट की सूचना दी गयी थी ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग 522/20 धारा 392 भादवि को धारा 420,406 भादवि में तरमीम किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- भूपेन्द्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी बिरौनी कलां थाना फरह जनपद मथुरा
बरामदगी –
- 01 ट्रैक्टर न्यू हौलेण्ड 3037
पुलिस टीम– प्रथम टीम- सत्येन्द्र सिह प्रभारी एसओजी इटावा मय टींम, वीके सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम
द्वितीय टीम- प्रमोद कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी , उ0नि0 कर्मवीर सिहं तालान, का0 प्रशान्त
सोशल मीडिया सेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
इटावा