बाराबंकी
थाना टिकैतनगर पुलिस ने लगभग 45 लाख रुपये कीमती, 150 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ 02 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों/तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 01.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. नसरु पुत्र कली निवासी चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 2. मो0 हसीब पुत्र हनीफ निवासी चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को समय 20:10 बजे ग्राम कब्रिस्तान वाली बाग के पास, ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 150 ग्राम नाजायज मारफीन (लगभग 45 लाख रुपये कीमती) बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर में मु0अ0सं0 276/19 व मु0अ0सं0 277/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- नसरु पुत्र कली निवासी चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- मो0 हसीब पुत्र हनीफ निवासी चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 01.08.2019 समय 20:10 बजे कब्रिस्तान वाली बाग के पास, ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
150 ग्राम नाजायज अफीम (लगभग 45 लाख रुपये कीमती)।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार झा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 शीतला प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी सुखीपुर, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- का0 शैलेन्द्र कुमार शर्मा, का0 विकास वर्मा, का0 राजन गुप्ता थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।