सपा के वरिष्ठ नेता कोमल यादव पहुंचे देवरिया चुनाव प्रचार में
देवरिया / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर के वरिष्ठ नेता कोमल यादव देवरिया सदर 337 विधान सभा पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तीवारी के उप चुनाव में देवरिया पहुंचे।

देवरिया पहुंच कर श्री यादव एक विशल चुनावी रैली में शामिल हुये और प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर तीवारी के साथ चुनाव प्रचार किए।और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनहित की नीतियों को बताते हुए विधान सभा की जनता से श्री तीवारी के हक में वोट की अपील की।
वहीं वरिष्ठ नेता कोमल यादव ने विभिन्न लुक्कड़ सभावों को भी संबोधित किया और मंच से 2012 से 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए फिर से एक बार जनता से उप चुनाव जिताने और 2022 के आम चुनाव में एक बार फिर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सैकड़ों समर्थकों के साथ देवरिया पहुंचे श्री यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खाली झूठ और जुमले बाजी पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार में किसी की कोई सुनवाई नहीं है खाली मनमानी चल रही है प्रदेश में व्यापारी किसान मजदूर बुनकर यहां तक कि पूरा प्रदेश बे रोजगारी और भुखमरी की मार झेल रहा है। और सरकार है कि गुंगी बहरी अंधी बनी बैठी है।

आगे वरिष्ठ नेता ने कहा की मंहगाई चरम सीमा पर है और महिलाओं बहन बेटियों की इज्ज़त आबरु बिलकुल सुरक्षित नहीं है इस निकम्मी सरकार में आये दिन लूट हत्या बलात्कार जैसे घिना़वनी घटनायें होते रहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 सीटों पर हो रहे उप चुनाव से ही इनकी औकात का पता लग जायेगा कि पिछले चार सालों में इन्होने प्रदेश की जनता के हित में क्या किया है।