नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 642 / 2020 धारा 363 / 366 / 120 (बी) भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र गोरख निवासी ग्राम बैजनाथपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 25.10.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया था जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 29.10.2020 को थाना थाना धनघटा पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 01.11.2020 को धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।