समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव दल बल के साथ पहुंचे देवरिया प्रत्याशी के लिए किया जन संपर्क
रिपोर्ट:- कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव विधान सभा 337 देवरिया सदर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तीवारी के चुनाव प्रचार के लिए अपने दल बल के साथ देवरिया पहुंचे।
उन्होंने वहाँ 7 सभाओं में भाग लिया और शहर के अधिकतर मोहल्लों में जन संपर्क करके सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।
उसके बाद श्री यादव गांवों में भी जनता के बीच पहुंच कर लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर तीवारी के लिए वोट की अपील की।
दूरभाष पर बातचीत में उन्होंने बताया कि देवरिया सदर विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी की जीत तय है शहर और गांवों की जनता पूरी तरह सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर तीवारी को जिता कर विधान सभा पहुंचाने का मूड बना चुकी है।
बाकी पार्टियों के प्रत्याशी एक दम लड़ाई से बाहर अपनी अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
आगे श्री कोमल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आयु का कामयाब 47 वर्ष पूरा करने की बधाईयां देते हुए कहा कि हम समाजवादी सिपाही 337 विधान सभा देवरिया सदर की सीट जिता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्म दिन का तोहफ़ा पेश करेंगे और 2022 के विधान सभा चुनाव का विगुल फूकेंगे।और संकल्प लेंगे कि फिर एक बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर ही दम लेंगे।
उनके साथ चुनाव प्रचार में विषेश तौर से जय राम मौर्या, प्रमोद यादव पूर्वान्चल, योगेन्द्र माझी, सुभाष चन्द्र यादव, राजेश यादव, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, भोला यादव, शैलेन्दर यादव, मोनू यादव, सत्य प्रकाश यादव, आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।


