हजरत सैयद शाह शहीद मु•अशरफ दादा मियाँ र•अ•उर्स इस वर्ष रहेगा स्थागित
दरगाह प्रबंधन सीमित ने लिया फैसला
नहीं लेगा मेला
सेमरियावां।संतकबीरनगर
हजरत सैयद शाह मु•शहीद अशरफ दादा मियाँ र•अ•उर्स सालेहपुर में इस वर्ष स्थागित रहेगा।वैश्विक महामारी को देखते हुए दरगाह प्रबंधन समिति ने यह फैसला लिया है कि इस वर्ष कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे और ना ही मेला लगेगा।
विकास खंड सेमरियावा के सालेहपुर में पिछले विगत 50 वर्षों से दादा मियां के दरगाह पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे।
दरगाह प्रबंधन सीमित के सज्ज़ादा नसीन नौसाद अशरफ के उत्तराधिकारी मौलाना सैयद हमज़ा अशरफ ने बताया कि अगर दरगाह पर उर्स हेतु ज़िला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिली तो भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय व ज़िला प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुऐ उर्स मनाया जाऐगा । अनुमति न मिलने पर
इस वर्ष होने वाले उर्स मुबारक के सारे प्रोग्राम स्थागित रहेंगे । विदित हो को प्रत्येक वर्ष 14 नम्बर की शाम से तकरीरी प्रोग्राम होता था 15को नातिया मुशायरा16महफिले शमा यानी कव्वाली का प्रोग्राम17को कुल ए खानी के साथ सुबह दस बजे प्रोग्राम समाप्त हो जाता था। इस वर्ष सारे प्रोग्राम वैश्विक महामारी को देखते हुए स्थगित रहेंगे।
सैयद हमज़ा आशरफ ने लोगों से अपील की है लोग बिना मास्क के घर से बाहर न निकले ज़िला प्रशासन , पुलिस प्रशासन के कोरोना वबा की रोकथाम हेतु गाइडलाइन का पालन करें। घर में रहें सुरक्षित रहें, भीड़ से बचे। बार बार साबुन से हाथ अवश्य धोएं। चेहरे पर जरूर मास्क लगाकर घर से बाहर निकले।
