बाराबंकी


ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उनुमूलन परिषद की संयुक्त बैठक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में आप सभी के द्वारा किया गया कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता के लिए सबसे उत्कृष्ट कार्य था मैं अपने संस्था के तरफ से आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
श्री त्रिपाठी ने साथ ही साथ यह भी कहा कि इस समय देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन कोई विशेष सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने में सफल नहीं हो रही है ऐसे में आप सभी को यह जिम्मेदारी भी उठानी होगी कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सदैव सतर्कता बरतें और जागरूकता अभियान शुरू करें।
जो कार्य सरकारें नहीं कर पाती है उसे हमारे देश के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक करते हैं और इस काम में भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उनुमूलन परिषद द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा आप लोग पूरे इमानदारी से अपने कार्य को करने में तन मन धन का प्रयोग करें।
इस अवसर पर भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उनुमूलन परिषद के चेयरमैन राजेश चौधरी,डॉ जवाहरलाल चौधरी,विसाल चौधरी, सहित तमाम पदाधिकारी गंण उपस्थित रहे।