ध्रुव नेत्रालय एवं चिकित्सालय तामेशवर नाथ पर लगा चिकित्सा शिविर 480 मरीजों की हुई जांच दी गयीं दवाइयां


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजसेवी एवम युथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसोदिया जी द्वारा आज ध्रुव नेत्रालय एवम चिकित्सालय बाबा तामेश्वरनाथ तिराहा निकट पेट्रोल पंप पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कबीर मठ के श्री विचारदास जी ने किया
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के 480 लोगों ने नेत्र रोग,दंत रोग,शुगर,उदर,गठिया,चर्म रोग,स्त्री रोग, के साथ सभी प्रकार के मरीजों ने अपना ईलाज कराया और निःशुल्क दवा प्राप्त किया
प्रदीप सिंह”सिसोदिया”द्वारा एक कार्य विगत 20 वर्षों से किया जाता है
गोरखपुर के मशहूर M.D. डॉक्टर एस0सी0 वर्मा,फिजिशियन डॉ0 जे0पी0 श्रीवास्तव,डेंटल में डॉ0 आँचल श्रीवास्तव,डॉ0 शिवा पाठक नेत्र में मशहूर सर्जन डॉ0 कमलेश शर्मा,डॉ0 सुरेश कुमार ने परीक्षण एवम ईलाज किया तथा मरीजों को निःशुल्क मास्क वितरित किया गया
इस अवसर पर मगहर के लाल बाबा जी,हरिगोविंद सिंह,इमरान खान,मोबिन खान,जियाउद्दीन खान,परमवीर पासवान,शशांक गोस्वामी,बुद्धि राम यादव,विजय प्रताप सिंह,अजय गोस्वामी,शिव शंकर गुप्ता,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे