
संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
थाना दुधारा पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
मान पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कल दिनांक 31 जुलाई 2019 को समय करीब 7 बजे थाना दुधारा पुलिस द्वारा ग्राम उचहरा कला में बगीचा मे जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों क्रमशः अली हसन 2-बुद्धू पुत्रगण केसरूल्लाह 3- शंकर चौहान पुत्र राम अवध 4- महताब पुत्र सहदुल्ला 5- मैनुद्दीन पुत्र शफीकुर्रहमान 6 – कलीम पुत्र सरदारी ग्राम उचहरा कला थाना दुधारा जनपद संत कबीर को ताश के 52 पत्ते व 2810 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम SI जितेंद्र यादव प्रभारी चौकी बाघनगर मय हमराह ।