
संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
संतकबीरनगर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उनखास गांव के ग्रामीण उस वक्त उग्र हो गए जब गांव के ही तीन व्यक्तियों को पुलिस कोतवाली उठा लाई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए तीनों व्यक्तियों को रंजिश बस फंसाने का आरोप लगाए। उनखास की निवासी सविता (काल्पनिक नाम) ने इस दौरान जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया। दिए गए पत्र में सविता द्वारा लिखा गया कि उसके गांव के ग्राम प्रधान अनिल यादव पुत्र फागु जो काफी राजनैतिक व बदचलन किस्म के व्यक्ति हैं उस पर बुरी नियत रखते हैं। लेकिन पीड़िता ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर पीड़िता का आरोप है कि दबंग ग्राम प्रधान ने फर्जी तरीके से आरोप लगाते हुए हमारे तीन भाइयों को जबरन पुलिस से मिलीभगत कर कोतवाली में बंद करवा दिया। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए जिलाधिकारी को पत्र देकर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।