
डॉक्टर मुबारक अली
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में बघौली जनपद संत कबीर नगर के निजी आदर्श हास्पिटल में कोविड 19 की जांच हुई जहां 175 में 2 पाजटिव मरीज पाये गये।
डाक्टर मुबारक अली ने बताया की शासन की मंशा के तहत वैश्विक महामारी करोना की रोक थाम एवं बचाव के लिए जिला में प्रति दिन संघनन जांच अभियान जारी है।
और लोगों को करोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
अन्य बीमारियों के बारे में पूछे जाने पर श्री डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य सिर्फ करोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म करना है।और शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप काम किया जा रहा है।