
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हकीकुल्लाह शाह को 337 देवरिया सदर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए 10 सदस्य टीम के साथ प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
बिहार विधान सभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर भी उप चुनाव करवाये जा रहे हैं
जिसमें 337 विधान सभा देवरिया सदर की भी एक सीट पर चुनाव हो रहा है।
जिसमें कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने भी अपनी कमेटी के दस नेताओं का नाम की सूची जारी करते हुए देवरिया भेजने का फैसला किया है। जिसमें एक नाम हकीकुल्लाह शाह का भी है।
चयनित सूची इस प्रकार है (1) विनोद जोशफ वाइस चेयरमैन (2) मुहम्मद शाकिर हुसैन पूर्व वाइस चेयरमैन (3) सबीहा अंसारी स्टेट कोवाडीनेटर (4) फरीद गाजी सदस्य Pic (5) इनायत खां प्रदेश सचिव (6) दिलदार हुसैन प्रदेश सचिव (7) हकीकुल्लाह शाह जिला चेयरमैन (8) अब्दुल सत्तार कुरैशी जिला चेयरमैन (9)मासूम अंसारी जिला चेयरमैन (10) आसिम सिद्दीकी जिला चेयरमैन।
ज्ञात हो कि चंद दिनों पहले कांग्रेस पर्टी में शामिल हुये हुए हकीकुल्लाह शाह को प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम ने श्री शाह को जिला संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।