इटावा पुलिस एवं जनपदीय प्रशासन द्वारा अवैध खनन,ओवरलोडिंग एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 104 वाहन सीज

जनपद इटावा में चल रहे अवैध खनन एवं परिवहन के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बढपुरा एवं जनपदीय प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 104 वाहनो को सीज किया गया |जिसमें आज दिनांक 13.10.2020 को थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत उदी चौकी के पास चलाये जा रहे अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक थाना बढपुरा मय टीम के साथ कार्यवाही की गयी जिसमें कुल 104 वाहन (100) ट्रक व (04) ट्रैक्टर को अवैध खनन में सीज किया गया । जिसमें कार्यवाही करते हुए कुल राजस्व 1.25 करोड वसूला गया ।