इटावा
इटावा पुलिस द्वारा लूट/डकैती की योजना बनाते हुए शातिर गिरोह के 08 अभियुक्त चोरी की बैटरी, चोरी के वाहनों अवैध असलाहों सहित गिरफ्तार


अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृृत्व में एसओजी इटावा व थाना वैदपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में जनपद में कई मोबाइल टावरों पर चोरी आदि की घटना कारित करने वाले शातिर गिरोह के 08 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
कल दिनांक 12/13.10.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा सम्पूर्ण जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था जिसके क्रम के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारीगण द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना वैदपुरा पुलिस टीम द्वारा वैदपुरा चैराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि नगला छत्ते के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे कुछ अज्ञात संदिग्ध लोग कार तथा मोटर साइकिल के साथ खडे हुए है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकठ्ठे हुए है। मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना वैदपुरा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबन्दी करके मौके से 08 लोगों को 02 मोटर साइकिल तथा एक इको कार सहित पकड लिया गया तथा उनके तलाशी लेने पर 03 के कब्जे से अवैध तमंचा तथा 05 के कब्जे से चाकू बरामद हुए तथा कार की तलाशी लेने पर कार से 17 बैटरी भी बरामद हुई। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए शस्त्र तथा भारी मात्रा में बैटरी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग जनपद इटावा में आस पास के जनपदों में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी आदि करते है। अभियुक्तों से की गयी पूछताछ में कई घटनाओं का अनावरण हुआ है जिनका विवरण निम्नवत् है-
- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 11/12.10.2020 की रात्रि को थाना ऊसराहार क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के दौरान आलर्म बज जाने से भाग गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 284/20 धारा 379,511 भादवि पंजीकृत किया गया था।
- अभियुक्तों द्वारा दिनांक 27/28.09.2020 की रात्रि को जनपद औरैया के विधूना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल टावर से 16 बैटरी चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना विधूना पर मु0अ0सं0 400/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
- अभियुक्तों द्वारा दिनांक 12.09.2020 को थाना वैदपुरा क्षेत्रान्तर्गत महोला स्थित टावर से 53 बैटरी चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना वैदपुरा पर मु0अ0सं0 104/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 20/21.08.2020 की रात्रि को अन्नतराम टोल प्लाजा के पास लगे मोबाइल टावर से 12 बैटरी चोरी किया गया था।
- अभियुक्तों द्वारा दिनांक 08.10.2020 को जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र से बैटरी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी।
नोट– इन घटनाओं के अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा जनपद एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया में और भी कई घटनाएं कारित के सम्बन्ध में बताया गया। जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
पुलिस पूछताछ- पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोगों मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की घटना कारित करते है जिसमें हमारे कुछ साथियों द्वारा मोटर साइकिल से घूमकर चोरी करने वाली टावरों को चिन्हित करते है तथा अन्य साथियों द्वारा कार से मौके पर पहुंचकर अपने कार में बैटरी लोड करके भाग जाते थे तथा उन्हे सस्ते दाम पर कबाडियों को बेच दिया करते थे तथा हमारा एक साथी टावर में टैक्नीशियन भी है जो बैटरी खोलने के सम्बन्ध में हमारी मदद करता है। आज भी हम लोग मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने तथा पहले चोरी की गयी बैटरियों को बेचने के लिये एकत्रित हुए थे।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- शिवम यादव पुत्र दलवीर सिंह नि0 गुलेपुरा थाना सैफई जनपद इटावा।
- उमेश यादव पुत्र शिवराज सिंह नि0 गूजर झाला थाना सैफई जनपद इटावा।
- विवेक यादव पुत्र शिवराज सिंह नि0 गूजर झाला थाना सैफई जनपद इटावा।
- प्रमोद कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र रामसेवक यादव नि0 बिका थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी।
- शीलेस यादव उर्फ टिल्लू पुत्र शिवराज सिंह नि0 गूजर झाला थाना सैफई जनपद इटावा।
- सुनील यादव पुत्र उजागर सिंह नि0 नगला दौला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी।
- अवनीश कुमार पुत्र जयपाल सिंह नि0 सुजानपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा।
- गौरव यादव पुत्र शौकीन सिंह नि0 उदयपुर खुर्द थाना ऊसराहार जनपद इटावा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 284/20 धारा 379,511 भादवि थाना ऊसराहार जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 400/20 धारा 379 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया।
- मु0अ0सं0 104/20 धारा 379 भादवि थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 116/20 धारा 41,102 सीआरपीसी व 399,402,411,420,467,468,471 भादवि थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 117/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 118/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 119/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 120/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 121/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 122/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 123/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 124/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
बरामदगी–
- 03 देशी तमंचा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 05 अवैध छुरी
- 17 बैटरी चोरी की।
- 01 इको कार
- 02 मोटर साइकिल चोरी के
- 02 नम्बर प्लेट
- 05 मोबाइल फोन
पुलिस टीम- प्रथम टीम– सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी इटावा, वी0के0 सिंह प्रभारी सर्विलांस इटावा मय टीम।
द्वितीय टीम- मो0 हामिद अंसारी प्रभारी निरीक्षक थाना वैदपुरा मय टीम।
नोट- उक्त घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा पुलिस टीम को 25,000रू0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।