मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 348 / 19 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता मेराज पुत्र मुसई निवासी चकिया थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि जनपद संतकबीरनगर पुलिस द्वारा दिनांक 24.10.2019 को वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफास करते हुए 06 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया था, तथा उपरोक्त प्रकरण मे उक्त मेराज फरार चल रहा था । जिसमे आज दिनांक 13.10.2020 को दुधारा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।