
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
इस आकस्मिक हादसा से पूरे गांव में हाहाकार और परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना होने की सुचना पा कर मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया घटना होने के बाद से ही शवों के मिलने तक घटना स्थल पर मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि बच्चों के शवों को पुलिस के सामने ही पंचनामा करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।
कष्टहर्णी (कठनैय्या) नदी में डूबे दोनों बालकों का शव सुबह 6 बजे घटना स्थल से लग भग 800 मीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला।
ज्ञात हो कि कल दिन में 1,30 बजे दोनों बच्चे प्रांजल पुत्र राकेश सिंह शिवा पुत्र संजय सिंह गाँव के पास ही कष्टहर्णी (कठनैय्या) नदी में नहाने गये थे नहाते समय ही नदी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी थी।