
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
महुली थाना क्षेत्र खरवनियां कलां गाँव निवासी ग्राम प्रधान राकेश सिंह का 12 वर्षीय पुत्र प्रांजल एवं संजय सिंह का 12 वर्षीय पुत्र शिवा गाँव के पास ही कष्टहर्णी (कठनैय्या) नदी में नहाने गये थे नहाते समय 1,30 बजे दोनों बच्चे नदी में डूब गये।
गाँव वालों के बेहद प्रयास से अभी तक कोई पता नहीं चल सका खबर पा कर मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने फौरन महुली थाना प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से बताया थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मुखलिस पुर से गोता खोरों को ले कर मौके पर पहुंचे।
खबर लिखे जाने तक गाँव वलों और गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश जारी है।