इटावा
इटावा पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट का वाछिंत अभियुक्त किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट के वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 04.10.2020 को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा जसवंतनगर चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गैगस्टर एक्ट का वाछिंत अभियुक्त कचौरा बाई पास तिराहा नहर पुल के पास कहीं जाने की फिराक में खडा है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम कचौरा बाई पास तिराहा पर पहुचे तो एक व्यक्ति खडा दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते उक्त अभियुक्त को पकड लिया गया ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम बालिस्टर सिंह पुत्र स्व0 भूरे सिंह निवासी पड़ाव मण्डी कस्वा व थाना जसवन्त नगर बताया जो कि थाना जसवंतनगर से मु0अ0सं0 358/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में बांछित चल रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
- बालिस्टर सिंह पुत्र स्व0 भूरे सिंह निवासी पड़ाव मण्डी कस्वा व थाना जसवन्त नगर,इटावा
आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 318/12 धारा 323/504/506/452/307 भादवि थाना जसवन्त नगर इटावा
2- मु0अ0सं0 447/17 धारा 364 भादवि थाना जसवन्त नगर इटावा
3- गुण्डा एक्ट की कार्यवाही दिनांक 30.05.2020 थाना जसवन्त नगर इटावा
4- धारा 110G सीआरपीसी की कार्यवाही दिनांक 20.07.2020 थाना जसवन्त नगर,इटावा
5- मु0अ0सं0 358/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना जसवन्त नगर,इटावा
पुलिस टीम अंजन सिहं प्रभारी निरीक्षक थाना जसवंतनगर,उ0नि0 संजय कुमार सिंह,का0आकाश चौधरी का0,अतुल कुमार