दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा
मु0अ0सं0 297/20 धारा 406/419/420/376/313/504/506 भा0द0वि0 व 3(2)(v) एससी / एसटी एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता मो0 उमर पुत्र सई मोहम्मद निवासी गंगईचा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ अवैध शारीरिक सबन्ध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी तथा गर्भपात करवाने हेतु जबरदस्ती दबाव बनाया गया व वादिनी की जमीन बेचवाकर पैसा हड़प कर लिय़ा गया व मांगने पर गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी दी गयी । जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 01.10.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 04.10.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 299/20 धारा 452 / 354(क) भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता सूरज पुत्र रामकेश निवासी कुशहरा थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 03.10.2020 को वादिनी की पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.10.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।