
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में आज 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के औसर पर पी डब्लू डी आफिस डाक बंगला के सामने सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने दिन में 11 बजे से 1 बजे तक दो घंटे का मौन बर्त रख कर भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ सत्याग्रह किया।

मौन बर्त के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुये जिला अध्यक्ष गौहर अली खां सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाथरस में हुये सामूहिक दुष्कर्म हत्या और देश की बेटी के शव को बिना परिवार की अनुमति के योगी की निकम्मी पुलिस फोर्स द्वारा 2 बजे रात में जला देने के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया और मोदी जोगी मुर्दाबाद के नारे लगाये।
वहीं श्री खां ने किसानों श्रमिकों के खिलाफ बनाये गये काले कानून बे रोजगारों बुनकरों गरीबों आसहायों मजलूमों मां बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को निशाना बनाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकारें देश प्रदेश चलाने के लायक ही नहीं हैं।

इस औसर पर पूर्व सांसद सुरेन्द यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव पूर्व विधायक अब्दुल कलाम पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत पप्पू निशाद पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष के डी यादव वरिष्ठ नेता राम दरस यादव वरिष्ठ नेता कोमल यादव वरिष्ठ नेता रविन्द्र राय जिला उपाध्यक्ष श्याम जी सैय्यद फिरोज अशरफ जिला सचिव राम निवास यादव जिला सचिव लाल बहादुर यादव नगर अध्यक्ष परवेज अहमद वरिष्ठ नेता एवं प्रधान आटा कलां अखलाक अहमद वि स, अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव वि स, अध्यक्ष धन्घटा जय राम यादव वि स अध्यक्ष मेहदावल वारिस अली अंसारी महासचिव खलीलाबाद मुहम्मद न्ईम खान नगर महासचिव रविन्द्र यादव पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू जिला अध्यक्ष महिला सभा शकुंतला यादव जिला अध्यक्ष यूथ बिर्गेड अजीम खान जिला अध्यक्ष युजन सभा रामा डाक्टर सैय्यद नौशाद अहमद मोबीन खान समी प्रधान अखलाक अहमद अंसारी राहुल यादव बादल राजेन्द्र यादव प्रमोद यादव पूर्वान्चल एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।