
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पूर्व सांसद स्वर्गीय भाल चन्द्र यादव की प्रथम पूण्य तिथि 4 अक्टूबर दिन रविवार को दिन 11 बजे मनाई जायेगी।
यह जानकारी बसपा नेता एवं 313 विधान सभा खलीलाबाद के प्रभारी सुबोध चन्द्र यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि सवर्गीय पूर्व सांसद भाल चन्द्र यादव हमारे पिता होने के साथ साथ एक संघर्ष शील गरीबों आसहायों मजलूमों के मसीहा थे।
आगे श्री सुबोध यादव ने कहा कि हमको अपने पिता पर गर्व है। जिन्होंने ने अपना पूरा जीवन संत कबीर नगर जिला और जिला की जनता के लिए संघर्ष करते हुए गुजार दिया।
विकास पुरुष पूर्व सांसद के जनहित में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय भाल चन्द्र यादव पूर्वांचल की राजनीति में एक बहुत बड़ी और लोकप्रिय शख्सियत थे।