
संतकबीरनगर
हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा रो के जाने और गिरफ्तारी के विरोध में संतकबीरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रर्दशन किया। और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कार्यकताओं को कोतवाली ले जाया गया। कार्यकताओं ने कोतवाली में भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पांडेय ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि योगी सरकार कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और लोकतंत्र का गला घोट रही है। घटना के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
। प्रवीण चन्द्र पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस