
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा सायंकाल 5 बजे कंडिल मार्च निकाल कर हाथरस के बेटी को न्याय दिलाने की मांग की जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है लूट हत्या अपहरण बलातकार की घटनाएं आए दिन रोज हो रही है हाल ही में हुई हाथरस की बेटी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कान में तेल डालकर कर बैठे हैं और अपराधियों को पनाह देने का काम कर रहे हैं जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के दौरान हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शाशन लगाने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम कांग्रेस के लोग उस पार्टी से आते हैं जिसने अंग्रेजो की जड़ों को उखाड़ कर वापस भेजा था और अंग्रेजो की रास्ते पर चलने वाली इस भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेकने में हम कांग्रेसियों को समय नहीं लगेगा हम सभी कांग्रेस के लोग हर पीड़ित गरीब मजबूर की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र कनौजिया शांति देवी विजय कुमार शुक्ला अजय सिंह सुनील कुमार पांडेय भुनेश्वर भारती सुग्रीव पासवान राजीव गोंड अहमद जमाल सतेंद्र पांडेय गोविंद शर्मा नमन सिंह अरुण पांडेय प्रशांत सिंह नीरज राय संजय चौरसिया शेषनाथ मोर्या दुर्गेश सिंह शमशाद फैजी अब्दुल्लाह अजीजुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे