झूठी शिकायतो पर भड़का प्रधान संघ सी डी ओ से मिल किया कार्यवाई की मांग
के के मिश्रा / हरीश सिंह
संत कबीर नगर – ग्राम पंचायत के प्रधानो व उनके प्रतिनिधियो के साथ हो रहे शोषण के प्रति प्रधान संघ सांथा एक साथ मुखर होते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्र से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई ।
बताते चले कि इस संबंध मे ब्लाक प्रमुख सांथा ने बताया कि क्षेत्र मे तथाकथित समाजसेवियो के द्वारा समाज सेवा के नाम पर प्रधानो के खिलाफ झूठी शिकायते करके तथा अधिकारियो को गुमराह करते हुए जांच कराने की धमकी के साथ धनादोहन किया जा रहा है इन समाजसेवियो के हां मे हां न मिलाने वाले ग्राम पंचायते व उनके ग्राम प्रधानो का शोषण किया जा है । उसी मुद्दे को लेकर हम सभी लोग आज जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र से मिलकर बताया कि ऐसे लोगो से जो झूठी शिकायते करवाकर प्रशासन व ग्राम पंचायत के प्रधानो को परेशान किया जा रहा है इनके ऊपर पैनी नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई किया जाय ।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख सांथा वीरेन्द्र कन्नौजिया , प्रधान संघ अध्यक्ष याकूब खान , चक्रपाणी मिश्र प्रधान रमवापुर , कुमुद राय पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सहित दर्जनो ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।