

वाराणसी / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी ने सिंह द्वार बीएचयू लंका गेट पर कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि
सभा की और प्रदेश की भाजपा सरकार का जताया विरोध।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी ने जिला अध्यक्ष रेखा पाल की अध्यक्षता में हाथरस में मनीषा वाल्मीकि की निर्मम हत्या बलात्कार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
विरोध जताते हुये जिला अध्यक्ष रखा पाल ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में महिलाओं और बहन बेटियों की जान इज्ज़त आबरू कुछ भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई मतलब ही नहीं है अपराधी अपराध कर के खुले आम घूम रहे हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद्रा में मसत है।
लूट हत्या बलात्कार की बढती घटनाओं पर चिंता जताते हुए श्रीमती पाल ने सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठेहराया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की महासचिव सुजाता यादव जिला सचिव मधु यादव शालिनी सोनाली मोनी ऊमां नगर अध्यक्ष महिला सभा पूजा यादव मेरा सेठ जानकी पूजा सिंह सपना राहुल यादव सत्या सोनकर अनुपम पटेल अमन यादव अमन कुमार अनिल यादव सागर यादव विक्रम कुँवर साहित अधिकांश नेत कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।